भागलपुर, दिसम्बर 26 -- बांका। प्रधानमंत्री से जुड़ी एक महत्वपूर्ण योजना में कार्यरत कर्मियों को बीते आठ महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण गंभीर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों का कहना है कि समय पर भुगतान नहीं होने से परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कर्मियों ने सरकार से जल्द वेतन भुगतान की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...