भागलपुर, फरवरी 15 -- बांका। झखरा पंचायत के प्रतापपुर गांव में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाद सुलझाने का प्रयास किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.