बांका, दिसम्बर 12 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। प्रखंड क़े खरोंधा जोठा पंचायत अंतर्गत पटवा गांव में शुक्रवार को मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र भारती उप मुखिया सिंघम राज सहित गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पूर्व से बने पुस्तकालय भवन में फीता काटते हुए पुस्तकालय का शुभारंभ कर ग्रामीण, छात्र- छात्राओं के लिए खोल दिया गया है। मालुम हो की बिहार सरकार की ओर से प्रत्येक पंचायत में पुस्तकालय खोलने की घोषणा के बाद खरोंधा जोठा पंचायत क़े पटवा गांव में पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। पंचायत में पुस्तकालय क़े शुभारम्भ होने से पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को इस का लाभ मिलेगा। पुस्तकालय में पुस्तकालय के सामग्री के साथ महत्वपूर्ण पुस्तक भी उपलब्ध हो गया है।पुस्तकालय में सभी तरह की व्यवस्था है। सरकारी अवकाश छोड कर प्रत्येक दिन पुस्तकालय खुला रहेगा।छात्रों सहित ग्राम...