भागलपुर, फरवरी 7 -- बांका। धनकुंड नाथ मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर की साफ-सफाई, पूजा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और आगामी धार्मिक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्णय लिया। साथ ही त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...