भागलपुर, अक्टूबर 9 -- बांका। सुइया थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बैजूडीह गांव के बैजनाथ यादव और कटसकरा के शंकर यादव को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में बघैला मोड़ से 20 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अभियुक्तों पर मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही अज्ञात तस्कर की पहचान के लिए जांच जारी है। पुलिस का यह अभियान चुनाव से पहले अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...