सुपौल, जुलाई 22 -- बांका । पवित्र सावन माह में मंगलवार को प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर तिलडीहा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु माता के दरबार में पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में पूरे दिन घंटा-घड़ियाल की गूंज और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु अपने परिवार और बच्चों के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। मंदिर समिति की ओर से दर्शन-पूजन की सुचारू व्यवस्था की गई है। सावन में मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.