भागलपुर, फरवरी 14 -- बांका। जोठा गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा स्थल पर सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो जाता है और देर शाम तक धार्मिक प्रवचन चलता है। कथावाचक द्वारा भागवत कथा का विस्तार से वर्णन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल एवं प्रसाद की समुचित व्यवस्था की है। गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। महिलाओं और युवाओं की सहभागिता भी उल्लेखनीय है। आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.