अररिया, मार्च 18 -- धोरैया, बांका जयपुर पंचायत के स्वच्छता कर्मियों को पिछले 10 महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे वे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसको लेकर मंगलवार को स्वच्छता कर्मियों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई और जल्द से जल्द बकाया मानदेय जारी करने की मांग की। स्वच्छता कर्मियों का कहना है कि वे नियमित रूप से अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन सरकार या स्थानीय प्रशासन से उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। कई कर्मियों को कर्ज लेकर अपना घर चलाना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे एक कर्मी ने कहा, "हम दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन 10 महीने से पैसे नहीं मिले। घर चलाना मुश्किल हो गया है। प्रशासन को हमारी परेशानी समझनी चाहिए। प्रखंड कार्यालय में दी गई शिकायत प्रखंड कार्यालय पहुंचे कर्मियों ने प्रखंड विकास पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.