भागलपुर, फरवरी 12 -- बांका, एक संवाददाता। मेडिकल टीम द्वारा छापामारी किए जाने के दूसरे दिन भी शहर के अधिकांश जांच घर नहीं खुले। छापेमारी के बाद संचालकों में हड़कंप है। मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नियमों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित कराने के लिए कार्रवाई की गई है। विभाग ने जांच घर संचालकों से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...