भागलपुर, जुलाई 21 -- बांका। चांदपुर गांव में रविवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह विवाद लंबे समय से चला आ रहा था। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.