भागलपुर, फरवरी 15 -- बांका। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चांदन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों समेत चर्चित पहाड़ नाथ शिव मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। श्रद्धालु लंबी कतार में खड़े होकर जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से शांतिपूर्वक दर्शन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.