भागलपुर, फरवरी 14 -- बांका। चन्दन प्रखंड में नीड्स संस्था द्वारा छोटे बच्चों और महिलाओं के पोषण संबंधी जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सिलजोरी, कोरिया, गौरीपुर, उत्तरी वारने, असुडा एवं पूर्वी कटसकरा पंचायत के कई गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संतुलित आहार, एनीमिया रोकथाम और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर संदेश दिया जा रहा है। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए समुदाय की भागीदारी जरूरी है। स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पोषण संबंधी जानकारी प्राप्त की। संस्था ने आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.