अररिया, दिसम्बर 16 -- बांका। हवन, उपनयन एवं दीक्षा संस्कार के उपरांत आज श्री श्री 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य समापन होगा। कई दिनों से चल रहे इस महायज्ञ में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चारण, यज्ञ आहुतियां और प्रवचन के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। आज समापन अवसर पर विशेष हवन, पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...