भागलपुर, सितम्बर 7 -- बांका। बहियार से घर लौट रहे किसान पुनीत लाल मंडल शनिवार को जवाहर नगर के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे सीमानामढ़ी गांव के रहने वाले हैं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दुर्घटना का कारण तेज गति से आ रही बाइक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...