भागलपुर, जनवरी 9 -- बांका। बीडीओ की अध्यक्षता में एलएसडीजी (लोकलाइजेशन ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स) थीम पर दूसरे दिन भी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान सतत विकास लक्ष्यों को पंचायत स्तर पर लागू करने, योजनाओं के समन्वय और जनभागीदारी पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर पंचायतों की भूमिका अहम है। बीडीओ ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य योजनाओं को कागज से जमीन पर उतारना है। प्रतिभागियों ने शिविर को उपयोगी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...