भागलपुर, दिसम्बर 11 -- सुईया। अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र में लंबे समय से डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति नहीं होने से लगभग 40 गांवों की आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है। OPD सेवाएं बाधित हैं, वहीं गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को उपचार के लिए दूर अस्पताल जाना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन तो बना है, लेकिन डॉक्टर और आवश्यक संसाधनों के अभाव में इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा। कई बार इस समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा गया, लेकिन स्थिति जस की तस है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल्द से जल्द डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है ताकि क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर आ सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...