भागलपुर, फरवरी 7 -- बांका। जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य जांच और देखभाल संबंधी जानकारी दी गई। सेविकाओं ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर जागरूकता बढ़ाने के लिए परामर्श दिया। महिलाओं को पौष्टिक आहार किट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित मातृत्व और कुपोषण की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...