भागलपुर, फरवरी 15 -- बांका। अमरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को करीब एक सौ लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब की खेप को कहीं ले जाने की तैयारी में था। इसी दौरान छापेमारी कर उसे पकड़ लिया गया। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.