बांका, फरवरी 13 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिलेवासियों के साथ साथ जसीडीह और देवघर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गुरुवार को बांका जंक्शन के निरीक्षण के दौरान पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) मिलिंद देउस्कर ने जसीडीह से देवघर होते हुए बांका तक नई मेमू ट्रेन सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इस नई रेल सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को दैनिक आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। जीएम ने बताया कि प्रस्तावित योजना के अनुसार जसीडीह-देवघर-बांका मेमू ट्रेन सुबह करीब पांच बजे देवघर से प्रस्थान करेगी और लगभग छह बजे बांका जंक्शन पहुंचेगी। बांका में करीब 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन वापसी के लिए रवाना होगी। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक समय-सारिणी जारी नहीं की गई है। यह मेमू ट्रेन चांदन, कटोरिया, क...