गोपालगंज, जनवरी 8 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता । पंचदेवरी प्रखंड के ब्रम्हचौरा खेल मैदान में चल रहे पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के तहत बह्मचौरा क्रिकेट लीग सीजन-15 का आज चौथा लीग मुकाबला खालगांव बनाम मझवलिया के बीच खेला गया। मुकाबले में खालगांव की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मझवलिया की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खालगांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुकाबले के मैन ऑफ द मैच खालगांव के बिनोद बने, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 5 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। आयोजकों ने जानकारी दी कि कल टूर्नामेंट का पहला सेम...