गौरीगंज, अप्रैल 22 -- 31.93 लाख की लागत से बदलेगा सड़क का स्वरूप पहली किस्त के रूप में 19 लाख रुपये हुए जारी अमेठी। संवाददाता बहोरिकपुर गांव के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े बहोरिकपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत अब निश्चित हो गई है। सड़क की मरम्मत के लिए 31.93 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। जिससे गांव को जोड़ने वाली इस सड़क का कायाकल्प होगा। करीब 1.5 किलोमीटर लंबे इस संपर्क मार्ग की मरम्मत कार्य के लिए पहली किस्त के रूप में 19 लाख रुपये की धनराशि पहले ही जारी कर दी गई है। इससे सड़क निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ होने की पूरी संभावना है। बहोरिकपुर मार्ग न सिर्फ ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख जरिया है, बल्कि यह खेतों, बाजारों और स्कूलों से भी जुड़ा हुआ है। बरसात और खराब मौसम में यह मार्ग कीचड़ औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.