दरभंगा, जनवरी 4 -- बहेड़ी। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर अत्याचार के विरोध में रविवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल बहेड़ी प्रखंड के तत्वावधान में आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च की अध्यक्षता सुजीत कुमार व नेतृत्व लव कुमार ने किया। इस आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के सह जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार मानवता पर गहरा आघात है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले में हस्तक्षेप कर बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने की मांग की। आक्रोश मार्च के दौरान विरोध स्वरूप बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस खान का पुतला दहन किया गया। इसके साथ ही प्रतीकात्मक रूप से उनके पुतले को फांसी पर लटकाकर जेसीबी से ब...