दरभंगा, फरवरी 16 -- बहेड़ी। प्रखंड के छपकी दोहट नारायण गांव के विनोद पंडित की करीब 34 वर्षीया पत्नी समतोला देवी की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। वह पड़ोसी महिला मदन पंडित की पत्नी कंचन देवी के साथ गंगदह चौक स्थित ग्रामीण हाट से सब्जी खरीदकर वापस घर जा रही थी। उसी बीच बहेड़ी से बहेड़ा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को ठोकर मार दी। भाग रहे ट्रक को लोगों की मदद से गंगदह गांव में एसएच 88 पर पकड़ लिया गया। हालांकि उसका ड्राइवर भाग निकला। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों को बहेड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां समतोला देवी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कंचन देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मृतका के पति विनोद पंडित चेन्नई में मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था। उसके दो प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.