दरभंगा, नवम्बर 25 -- बहेड़ी। थाना क्षेत्र के बहेड़ी बाजार से रविवार रात स्कॉर्पियो की चोरी हो गई। स्कॉर्पियो स्थानीय अकाश साहू की है। वह रात करीब 9:30 बजे गाड़ी लगाकर घर सोने चला गया था। इसके बाद रात करीब 12:30 बजे घटना को अंजाम दिया गया। सुबह वाहन गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक स्कॉर्पियो की ओर जाते और उसे लेकर फरार होते दिख रहे हैं। पीड़ित ने फुटेज व फोटो पुलिस को सौंपते हुए दोनों की पहचान संबंधी सुराग भी उपलब्ध कराए हैं। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है। आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...