दरभंगा, फरवरी 11 -- बहेड़ी। थाना क्षेत्र के बहेड़ी बाजार के वार्ड संख्या 13 से चोरों ने एक मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। पीड़ित रामनाथ मुखिया के पुत्र लालन कुमार ने थाने में आवेदन देकर बताया कि गत पांच फरवरी की रात करीब नौ बजे वह अपनी बाइक घर के दरवाजे पर खड़ी कर हैंडल लॉक लगाकर सो गए थे। छह फरवरी की सुबह करीब पांच बजे उठने पर देखा कि बाइक गायब थी। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज करते हुए पीड़ित के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.