दरभंगा, फरवरी 7 -- बहेड़ी। पैक्स चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र की चार पंचायतों चकवा भरवारी, समधपुरा, हथौड़ी दक्षिण तथा गुजरौली-रमौली में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि अलग-अलग पंचायतों में मतदान प्रतिशत में अंतर रहा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चकवा भरवारी पंचायत में 43.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। समधपुरा में 45.61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हथौड़ी दक्षिण पंचायत में सबसे अधिक 53.23 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि गजरौली-रमौली पंचायत में मतदान प्रतिशत 39.15 रहा। चारों पंचायतों में कुल 14 बूथ बनाए गए थे। वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों पर कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.