चतरा, दिसम्बर 6 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। वन प्रक्षेत्र के बहेरा वन परिसर अंतर्गत डहु जंगल में कोयला उत्खनन के लिए अवैध मिट्टी खनन कार्य में संलिप्त बरकुटे गांव निवासी आरोपी आदित्य साव समेत दो लोगों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वन विभाग ने यह कार्रवाई वन अधिनियम की धारा 33 के तहत किया है। इसके अलावा घटना स्थल से हीरो स्पलेंडर भी जब्त किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना ने डहू के जंगल से मिट्टी उत्खनन कर रहे आदित्य को दबोच लिया। इसे अलावा दीपक को भी जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...