दरभंगा, जनवरी 11 -- बहेड़ी। बहेड़ी बाजार को वर्षों से जूझ रहे महाजाम से मुक्ति दिलाने की दिशा में बाइपास सड़क निर्माण को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है। शनिवार को बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने प्रस्तावित बहेड़ी बाइपास सड़क के विभिन्न बिंदुओं का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया। विधायक ने समधपुरा पीडब्ल्यूडी सड़क से पकड़ी-बघौनी होते हुए बहेड़ी-रोसड़ा पीडब्ल्यूडी सड़क के कुंभिया चौक तक प्रस्तावित बाइपास मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बहेड़ी बाजार का महावीरजी चौक वर्षों से भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है। जिससे आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी भारी परेशानी होती है। बाइपास सड़क के निर्माण ...