दरभंगा, दिसम्बर 29 -- सोनमा गांव निवासी पांडव चौपाल के चरित्र प्रमाणपत्र को लेकर विवाद सामने आया है। आवेदक ने आरोप लगाया है कि थाना स्तर पर सत्यापन के दौरान जान-बूझकर उनका प्रमाणपत्र रिजेक्ट कराया गया। उन्होंने छह दिसंबर को एसएसपी कार्यालय में आवेदन किया था, जबकि 22 दिसंबर को जारी प्रमाणपत्र में पिछले दो वर्षों के निवास रिकॉर्ड को स्पष्ट नहीं बताया गया। आवेदक का कहना है कि वह लंबे समय से गांव में रह रहे हैं। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि 11 दिसंबर को ही जांच कर आवेदन जिला कार्यालय भेज दिया गया था। थाना स्तर से उनके चरित्र प्रमाणपत्र को लेकर सब कुछ ठीक-ठाक मंतव्य देकर भेजा गया था। अस्पष्ट मंतव्य लिखा गया है, वह जिला कार्यालय की त्रुटि हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.