दरभंगा, मई 15 -- बहेड़ी बाजार के मनोकामना मंदिर के पास एक क्लीनिक में एक गर्भवती की सीजेरियन ऑपरेशन के दौरान बुधवार को मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गर्भवती को पहले बहेड़ी पीएचसी में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी हालत नाजुक बतायी गयी। इसके बाद एक आशा कार्यकर्ता सरस्वती देवी ने उसे उस निजी क्लीनिक में ले जाने की सलाह दी थी। इधर, गर्भवती महिला की मौत होने के बाद उक्त निजी क्लीनिक के सभी कर्मी व डॉक्टर फरार बताए गए। साथ ही क्लीनिक का बोर्ड भी हटा लिया गया था। मृतका की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के मनौर भौराम गांव के सुनील मांझी की पत्नी मनीषा देवी के रूप में की गयी। इधर, पीएचसी प्रभारी डॉ. बीडी महतो तथा थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। डॉ. महतो ने बताया कि गलत तरीके से सीजेरियन ऑपरेशन करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.