हाथरस, जुलाई 21 -- हाथरस। पुत्रवधू से विवाद के बाद सास ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। कोतवाली हाथरस जंक्शन के एक गांव निवासी महिला का अपनी पुत्रवधू से विवाद हो गया। इस बात से गुस्साई महिला ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। यह देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। परिजन महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे उपचार देने के बाद गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.