झांसी, जनवरी 29 -- गुरसरांय थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। मोहल्ला गांधी नगर में बहू से हुए झगड़े के बाद तैश में आकर सास ने जहर खाकर जान दे दी। बंद कमरे में वह बेसुध मिलने से घटना की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला गांधी नगर निवासी गीता अहिरवार (46) पत्नी राकेश अहिरवार के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाती थी। बीती देर शाम घर पर थी और नातिन को खिला रही थी। तभी बहू रक्षा से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बहू ने उससे कुछ कह दिया। इसके बाद गीता बाहर निकल गई। वहां जाकर जहर गटक लिया। कुछ देर बाद घर के अंदर आकर गई। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। वह उल्टियां करने लगे। इसके बाद बेसुध हो गई। जिससे परिजन घबरा गए। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय ले गए। जहां व...