जामताड़ा, जनवरी 8 -- बहू से झगड़े के बाद सास ने लगाई फांसी मिहिजाम, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्जिद रोड में बुधवार को सास बहू के झगड़े में सास ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रीता देवी (59 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतका के पुत्र राकेश कुमार साव ने बताया कि उनकी माता मानसिक रूप से बीमार थीं तथा लंबे समय से उनके मानसिक संतुलन का इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह जब परिवार के लोग नींद से जागे तो देखा कि रीता देवी घर के भीतर फांसी के फंदे से लटकी हुई थीं। परिजनों ने आनन-फानन में इसकी सूचना मिहिजाम थाना को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद महिला को तुरंत जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिये जामताड़ा भेज दिया है। मामले की छानबीन की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.