बहराइच, फरवरी 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। गोंडा थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव में रविवार देर शाम बहू भोज कार्यक्रम के दौरान मामूली सी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। रिश्तेदारों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। झगड़ा शांत कराने पहुंचे एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुल्लापुर निवासी चंचल तिवारी ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनके घर पर बहू भोज का आयोजन था। इस कार्यक्रम में उनके रिश्तेदार अंकुर पाठक शामिल होने आये थे। भोज के दौरान गांव के मोहित तिवारी, अमोल तिवारी, और राजू तिवारी से अंकुर पाठक की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। तीनों युवकों ने अंकुर के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया । शोर सुनकर चंचल तिवारी मौके पर पहुंचे और मौके पर बीच बचाव करने का प्रयास किया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.