कौशाम्बी, दिसम्बर 2 -- कोखराज थाना क्षेत्र के मकदूमपुर काजी बंधवा गांव की भगवनिया देवी पत्नी लल्लू प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। पीड़िता की मानें तो सोमवार की सुबह दूसरे नंबर का बेटा विनोद पारिवारिक बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी अनुराधा के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह माहौल शांत कराया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.