देवरिया, जनवरी 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन हर रविवार को होगा। इसके लिए एसपी ने रोस्टर भी निर्धारित कर दिया गया है। पहले रविवार को जिले की 23 ग्राम पंचायतों में इसका आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं। बहू-बेटी सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और विश्वास का वातावरण निर्मित करना है। इसके तहत महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही महिला व बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों जैसे घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और बाल श्रम कानून पर विस्तार से जानका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.