महाराजगंज, जनवरी 26 -- कटहरी, हिन्दुस्तान संवाद। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कटहरी कला में रविवार को मिशन शक्ति टीम द्वारा बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान बताया गया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करना है। इस दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को समाज में हो रहे महिला संबंधी अपराधों जैसे छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या और दुष्कर्म के विरोध में लड़ने तथा निपटने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त लड़कियों को घर से गायब हो जाने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं, चुनौतियों और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया गया। बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें हेल्पलाइन नंबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.