बस्ती, दिसम्बर 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिलेभर में रविवार को मिशन शक्ति फेज पांच के तहत महिलाओं व बालिकाओं को महिला शक्तिकरण, नारी सुरक्षा, स्वावलंबन व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिला थाना प्रभारी डॉ. शलिनी सिंह की टीम ने जखनी गांव में बहू-बेटी सम्मेलन कर आधी आबादी को जागरूक करने के साथ ही उनकी समस्याओं को सुना। मिशन शक्ति टीम महिला थाना ने दक्षिण दरवाजा, वी-मार्ट, मालवीय तिराहा पर महिलाओं/ बालिकाओं को पम्पलेट देते हुए जागरूक किया। इस दौरान चेकिंग करते हुए तीन लोगों से माफीनामा लेकर छोड़ा गया। मिशन शक्ति टीम थाना हर्रैया ने गंगापुर और मिशन शक्ति टीम थाना कोतवाली ने भदेश्वरनाथ में बहू-बेटी सम्मेलन कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। उन्हें नए कानूनों की जानकारी देने के साथ ही अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पम्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.