कौशाम्बी, जनवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत सोमवार को जिले की पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित तथा जागरूक बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण पर केंद्रित इस कार्यक्रम के दौरान बहू-बेटियों को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी प्रमुखता से दी गई। साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच, आत्मसुरक्षा, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, महिला सहायता केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो टीम तथा मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 112 (पुलिस आपात सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वुमेन पावर हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध), 1098 (चाइल्ड ...