बिजनौर, दिसम्बर 23 -- गांव हसनपुर निवासी शमीमा खातून उर्फ साकिया (55 वर्ष) पुत्री अब्दुल वाहिद की 18 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शमीमा की मौत गला घोटने से हुई थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर मृतका शमीमा के भाई निसार अहमद पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी गांव मानियावाला (अफजलगढ़) ने 22 दिसंबर को मृतका शमीमा खातून की बहू जैनब पत्नी शाहनवाज निवासी गांव हसनपुर के विरुद्ध हत्या करने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। निसार अहमद का आरोप हैं आपसी मनमुटाव के चलते जैनब ने अपने पति शाहनवाज की गैर मौजदूगी में उसकी बहन शमीमा की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया की मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...