औरैया, फरवरी 11 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हावीलिया निवासी एक महिला ने अपनी पुत्रवधू समेत अन्य लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजकुमारी पत्नी स्वर्गीय राम बिहारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पति और पुत्र की मृत्यु के बाद वह अपने मायके हावीलिया में रह रही है। मंगलवार दोपहर उसकी पुत्रवधू दो नामजद लोगों के साथ आई और उसे इटावा जनपद के कुनैठा चलने के लिए कहने लगी। मना करने पर आरोप है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर उसका भतीजा राजू और उसकी पत्नी कालिंदी बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.