सीवान, जनवरी 29 -- महाराजगंज, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय के सिहौता की एक बहू ने अपने पति की हत्या का आरोप अपने पति के माता-पिता व भाई-बहन पर लगाया है। थाने को दिए आवेदन में सारण जिले के बनियापुर थाने के पैगंबपुर गांव की पीड़ित मनीषा देवी ने बताया है कि हिन्दू रीति रिवाज से नवंबर 2022 में उसकी शादी सिहौता के परशुराम प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार से हुई थी। शादी के बाद से परिजन छोटी-छोटी बात को लेकर हमेशा पति को डांटते फटकारते थे। एक पुत्र पैदा हुआ। जिसकी उम्र डेढ़ साल है। इस बीच महिला की तबीयत खराब हो गई। सास - ससुर ने इलाज नहीं कराया। इसके चलते वह मायके चली गई। पिछले छह माह से वहीं रह रही थी। मंगलवार को देवर मंटू कुमार ने उसके पति की तबीयत खराब होने की बात बताई। सूचना के बाद वह अपने परिजनों के साथ अपने ससुराल आ गई। स्थानीय पुलिस की मदद से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.