कौशाम्बी, फरवरी 2 -- चायल, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक गांव की बहू सोमवार भोर नकदी व जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। सुबह जब लोग उठे और बहू के घर में न मिलने पर सभी के होश उड़ गए। खोजबीन के दौरान पता चला कि वह गांव के ही एक युवक के साथ बाइक से फरार हो गई है। पीड़ित सास ने बताया कि उसका बेटा ट्रक पर क्लीनरी करता है और तीन दिन से बाहर गया हुआ है। वह बहू के साथ घर में सो रही थी। भोर करीब चार बजे बहू घर में रखे बीस हजार रुपये नकद समेत करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर सास ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...