नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, फरवरी 20 -- दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता आज दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता को सीएम बनाए जाने से उनके परिवार के लोग बेहद प्रसन्न हैं। उनकी सास ने अपनी बहू की इस कामयाबी को पूरे परिवार के लिए गौरव और सम्मान की बात बताया है। यह भी पढ़ें- रेखा गुप्ता के जरिये महिलाओं को साधने के लिए BJP ने दिल्ली में 'बड़ी रेखा' खींची रेखा गुप्ता के परिवार के लोग उनकी इस उपलब्धि और राजनीतिक सफर पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उनकी सास मीरा गुप्ता ने कहा, ''यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने हमारे पूरे परिवार - ससुराल और मायके दोनों को गौरव और सम्मान दिलाया है। पहली बार हमारे परिवार से कोई नेता बना है। वह पहली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.