निज संवाददाता, जून 20 -- बिहार के मधेपुरा जिले में घरेलू विवाद में बहू की हत्या कर ससुराल वालों ने उसे पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात कुमारखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र में रामनगर बाजार की है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय पूजा कुमारी के रूप में हुई है। बुधवार को घर में देवरानी और जेठानी के बीच खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद आवेश में आकर पूजा के पति ने उसकी गले में रस्सी का फंदा लकार हत्या कर दी। ससुराल वालों ने हत्या के बाद आनन-फानन में शव को जला दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रामनगर बाजार निवासी दो भाई अनिल साह और सुनील साह की पत्नियों में बुधवार दोपहर को विवाद हो गया था। घर में खाना बनाने को लेकर दोनों बहुएं आपस में झगड़ गई थीं। परिजन ने दोनों को तत्काल समझा कर शांत करा दिया था। फिर शाम में वापस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.