देवरिया, फरवरी 23 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण में आयोजित बहूभोज में हिस्सा लेने आए लोगों के वाहन का अराजक तत्वों ने शनिवार की रात शीशा तोड़ दिया। इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बलिया दक्षिण गांव के रहने वाले धनंजय जायसवाल के बेटे की शादी गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के कुशमौर गांव में 19 फरवरी को हुई है। बहू के घर आने पर 21 फरवरी की रात बहू भोजन कार्यक्रम था। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बहू के घर से भी लोग कार से आए थे। इस बीच कार का अराजक तत्वों ने शीशा तोड़ दिया। आरोप है कि धनंजय के घर जाने वाली सड़क का भी इंटरलाकिंग हटा दिया गया। इससे संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इसके सत्यता की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.