बांका, अक्टूबर 6 -- बांका,नगर प्रतिनिधि। जिला में खेल जगत के भीष्म पितामह कहे जाने वाले 87 वर्षीय शिवनारायण झा का निधन रविवार शाम हो गया। उनके निधन से उनके पैतृक गांव भगवानपुर में उनके आखिरी दर्शन को लोगों का ताँता लग गया। साथ ही जिले के खेल जगत में भी सन्नाटा पसर गया है। परिजनों ने बताया कि पिछले एक वर्ष से शिवन दा कैंसर से जंग लड़ रहे थे। इस घटना के बाद जिलेभर के खेल प्रेमियों में गहरी शोक की लहर दौर गई है। जानकारी के मुताबिक ज़ब से बांका जिला के रूप में अस्तित्व में आया है तब से वो अपने जीवन को खेल में समर्पित कर दिये थे। इससे पहले वो दिल्ली के एक कंपनी में मैनेजर के पद पर भी कार्यरत रह चुके थे। क्षेत्र में लोग उन्हें प्यार से शिवन दा कह कर पुकारते थे। वर्ष 1991 में वे बांका जिला वॉलिबाल संघ के सचिव के रूप में मनोनीत किये गए। करीब 20 वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.