फरीदाबाद, फरवरी 6 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा सरकार की औद्योगिक नीति लगभग तैयार है। इस माह के अंदर प्रदेश सरकार इसे जारी कर देगी। नई औद्योगिक नीति में महंगे औद्योगिक प्लॉट्स की समस्या से निजात दिलाने के लिए बहुमंजिला फैक्टरी, वेयरहाउस और यूनिट बनाने की नीति को मंजूरी दी जाएगी। इससे उद्यमियों को काफी फायदा हो सकेगा। अभी तक औद्योगिक इकाइयों में 15 मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर निर्माण की अनुमति नहीं थी। नई नीति में यह सीमा पूरी तरह खत्म की जा रही है। उद्योगपति अब बहुमंजिला फैक्ट्री, वेयरहाउस और यूनिट बना सकेंगे। इस नए मॉडल से औद्योगिक प्लॉट के फ्लोर की बिक्री भी हो सकेगी। इससे फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर पानीपत और सोनीपत जैसे महंगे इलाकों में महंगे औद्योगिक प्लॉटस की समस्या से निजात मिलेगी। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.