रांची, फरवरी 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। बहुबाजार क्षेत्र में बुधवार की सुबह बिजली आपूर्ति बाधित रहीं। इसके लिए न तो पूर्व में मरम्मत की सूचना दी गई थी और न ही लाइन में खराबी आने की। इससे करीब तीन घंटे तक बिजली बाधित रही। यह समस्या तीन दिनों से क्षेत्र में बनी हुई है। सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच बिजली बंद कर दी जा रही है। इससे लोगों को सुबह में दैनिक कार्य निपटाने, जलापूर्ति में दिक्कत आ रही है। विशेषकर आसपास के शैक्षणिक संस्थानों में चल रहीं परीक्षाएं प्रभावित हो रही हैं। कठर टोली, गणपत नगर, चुटिया रोड, साहू टोली, मिशन कंपाउंड सहित अन्य इलाके प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, कडरू सरना टोली में भी घंटों बिजली बंद होने की शिकायत लोगों ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.