वाराणसी, दिसम्बर 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बहुप्रतीक्षित कज्जाकपुरा आरओबी (रेल उपरिगामी सेतु) पर शनिवार शाम से आवागमन शुरू हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन गुजरे। वाहनों के दबाव से भीषण जाम भी लग गया। हालांकि अब जीटी रोड होकर सारनाथ, रिंग रोड, गाजीपुर समेत चंदौली के कई जगहों पर आने-जाने वालों को काफी आसानी हो गई है। वाराणसी सिटी और सारनाथ स्टेशनों के बीच समपार संख्या-23ए पर वर्ष 2019 में आरओबी का निर्माण शुरू हुआ। सन् 2022 तक काम पूरा करने की मियाद थी, लेकिन यूटिलिटी (पेयजल, सीवर, बिजली के पोल) शिफ्टिंग, डिजाइन में बदलाव, रेलवे से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने में देरी समेत कई अन्य कारणों से परियोजना पूरी करने में छह साल से ज्यादा समय लग गया। इन्हीं वजहों से काम पूरा करने का समय लगभग आठ बार बढ़ाया गया। आखिरकार शनिवार से इस...